400cc sports bike सेगमेंट KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 400 राज करती है लेकिन अब इन दोनों बाइक्स को टक्कर देने के लिए Aprilia लॉन्च करने वाली है अपनी RS400
हाल ही में Aprilia RS400 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इस साल के फेस्टिवल सीजन में इस बाइक को लॉन्च किया जायेगा। लुक्स के मामले में RS400 कंपनी की बड़ी स्पोर्ट्स बाइक से प्रेरित है।
इस बाइक में ट्विन पोड हेडलैंप क्लस्टर, फुल फेरिंग और फेरिंग माउंटेड रियर व्यू मिरर, स्प्लिट सीट, sculpted fuel tank, और सिंगल साइडेड एग्जॉस्ट दिया गया है। Aprilia की यह बाइक कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
Aprilia RS400 में सारी लाइट्स LED होगी और इस बाइक में TFT डिस्प्ले भी दिया जायेगा जिसमे ब्लूटूथ के साथ साथ और भी फीचर्स होंगे। Aprilia की इस 400cc बाइक का मुकाबला KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 400 के साथ में होने वाला है। KTM की बाइक में तो ट्रैक्शन कण्ट्रोल और Quick shifter मिलता है लेकिन अब देखना ये है की Aprilia RS400 में ये फीचर्स दिए जायेंगे या नहीं।
Aprilia RS400 स्पेसिफिकेशन
Aprilia RS400 दमदार लुक्स के साथ साथ दमदार इंजन के साथ भी आती है। इस बाइक में 400cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा जो 48 BHP का पावर उत्पन्न करेगा और इस बाइक की टॉप स्पीड करीब 180 kmph तक होगी। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा और इसमें स्लिपर क्लच और असिस्ट भी देखने को मिल सकता है।
Aprilia RS400 कीमत और लॉन्च डेट
कंपनी के मुताबिक इस नयी 2023 Aprilia RS400 को 2023 के आखिरी में लॉन्च किया जा सकता है। KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 400 के मुकाबले में इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। Aprilia RS 400 को Piaggio के बारामती वाले प्लांट से डिस्ट्रीब्यूट किया जायेगा।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पहली CNG बाइक के लॉन्च को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। पहले 18 जून 2024 को लॉन्च होने वाली यह बहुप्रतीक्षित बाइक अब 17 जुलाई 2024 को बाजार में आएगी। बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा के अनुसार, कंपनी “अधिक किफायती और बेहतर तरीके […]
Hero MotoCorp ने अपनी 2023 Xtreme 160R 4V को भारत में लॉन्च कर दिया है। Hero की यह बाइक बहुत सरे मॉडर्न फीचर्स के साथ में आती है जो Bajaj की Pulsar NS160, N160, TVS Apache RTR 160 4V और Yamaha की MT15 V2 को कांटे की टक्कर देगी। 2023 Hero Xtreme 160R 4V वैरिएंट्स […]
बहुत सरे leaked images के बाद KTM ने आखिरकार अपनी नयी 2023 Duke 200 को लॉन्च कर दिया है। नयी 2023 KTM Duke 200 में LED हेडलाइट दी गयी है जैसा की हमें Duke 250 और Duke 390 में देखने को मिलती है। 2023 KTM 200 Duke के फीचर्स में कोई भी बदलाव नहीं किये […]