Yamaha कंपनी अपनी दो नयी बाइक MT 03 और YZF R3 को जल्द भारत में लॉन्च करने जा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिल कई Yamaha डीलरशिप ने इन बाइक्स की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है
300-400 cc सेगमेंट में KTM Duke 390 और RC 390 का दबदबा है और अब इस सेगमेंट में अपने पैर ज़माने आ रही है Yamaha MT 03 और YZF R3। दोनों ही बाइक्स अपने सेगमेंट में बहुत प्रसिद्ध है और विदेशी बाजारों में इनका खासा दबदबा है। Yamaha YZF R3 पहले भी भारत में लॉन्च हो चुकी है लेकिन कस्टमर जुटाने में यह बाइक काफी नाकाम साबित हुई थी इसलिए इस बाइक को भारत में बंद कर दिया गया था और इसके बंद होने का एक कारण BS6 नॉर्म्स भी था।
Latest post:
हाल ही में यामाहा ने अपने डीलर पार्टनर्स के लिए एक इवेंट किया था जिसमे कंपनी ने अपनी 5 बाइक्स YZF-R7, MT-07, MT-09, MT-03 और YZF-R3 को शोकेस किया था जिससे अनुमान लगाया जा रहा था की जल्द कंपनी अपनी sub 500cc मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च करने वाली है। यामाहा के कई डीलरशिप ने MT-03 और YZF-R3 की unofficial बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इन दोनों बाइक्स के बुकिंग के लिए Rs 5,000 से लेकर 20,000 तक चार्ज किया जा रहा है।
Yamaha MT 03 और YZF R3 में 321 cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 40.4 BHP का पावर और 29.4Nm का टार्क उत्पन्न करता है। यामाहा की इन दोनों बाइक्स में लगभग एक सामान ही फीचर्स मिलते है बस MT 03 नेकेड वर्शन है और वही YZF R3 इसका फुल फेरिंग वाला मॉडल है। Yamaha MT-03 और YZF-R3 दोनों ही बाइक्स 180 kmph की टॉप स्पीड को छू सकती है।
Yamaha YZF R3 और MT 03 को कंपनी जुलाई-अगस्त 2023 के बिच में लॉन्च कर सकती है। इन दोनों बाइक्स की कीमत Rs 3.5 लाख से Rs 4 लाख के बिच में हो सकती है
Also see:
नयी 2024 Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत रु 1.85 लाख रूपए है और यह बाइक… Read More
क्रूजर बाइक सेगमेंट में हार्ले डैविडसन का खासा दबदबा है लेकिन हार्ले की बाइक्स काफी… Read More
UK की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी ट्राइंफ ने हाल ही में भारत के दिग्गज ट्व व्हीलर… Read More
TVS ने अपनी नयी हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है… Read More
Honda Motorcycle कंपनी ने अपनी नयी मोटरसाइकिल 2023 CD110 Dream Deluxe को भारत में लॉन्च… Read More
इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कम्पनिया ग्राहकों को रुझाने के लिए अफोर्डेबल किआमतो पर नए नए इलेक्ट्रिक… Read More