ऑटो न्यूज़

एथेनॉल पर चलने वाली 2023 Honda Shine 125 भारत में हुई लांच, नए लुक के साथ नया धमाल

हौंडा कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली मोटरसाइकिल Shine 125 का 2023 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है जो OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है। 

हौंडा ने हाल ही में 2023 Unicorn और 2023 Dio को लॉन्च किया और कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली बाइक्स Shine 125 क 2023 मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2023 हौंडा शाइन 125 अब OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की इस बाइक में और क्या बदलाव किये गए है और इसकी कीमत कितनी है। 

Latest post:

2023 Honda Shine 125 में किये गए नए बदलाव

नयी 2023 हौंडा शाइन में नया फ्रंट वाइसर जो क्रोम गार्निश के साथ आता है, क्रोम साइड कवर, नए ग्राफ़िक, और क्रोम मफलर कवर मिलता है। नयी हौंडा शाइन 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमे ब्लैक, गिनी ग्रे मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे, रिबेल रेड मैटेलिक और डिसेंट ब्लू मैटेलिक शामिल है। 

हौंडा की इस बाइक में सिंगल पॉड हेडलैंप, बॉडी कलर फ्रंट फेंडर, स्पोक व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए है। हौंडा शाइन 125 में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एक्सटर्नल फ्यूल पंप, CBS (combined braking system) दिया गया है जो एक्वालाइसर के साथ आता है।

2023 Honda Shine 125 price and features

2023 शाइन 125 के सस्पेंशन और डायमेंशन की जानकारी

Honda Shine 125 2023 मॉडल में 162 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस और 1285 mm का व्हीलबेस मिलता है। इस बाइक में 651 mm की सीट हाइट मिलती है जो इस बाइक की राइड को राइडर और पीछे बैठे सवारी दोनों के लिए आरामदायक बनती है। इस बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 5 स्टेप अडजस्टेबल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलते है। 

Honda 125 Shine 2023 model के इंजन की जानकारी

Honda Shine 125 में कंपनी 125 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देती है जो फ्यूल इंजेक्शन और 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक का इंजन 10.74 PS का पावर और 11 Nm का टार्क उत्पन्न करता है। 

अब एथेनॉल पर चलेगी नयी हौंडा शाइन 125

2023 हौंडा शाइन 125 अब OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है जिससे यह बाइक अब 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल पर भी चल सकेगी। OBD 2 और E20 होने के वजह से यह बाइक अब पहले के मुताबिक अच्छा माइलेज दे सकती है। 

2023 हौंडा शाइन 125 की कीमत

2023 हौंडा शाइन 125 की ड्रम वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 79,800 रूपए है और इसके डिस्क वैरिएंट की कीमत 83,800 रूपए है। 

2023 Honda Shine 125 variantPrice (INR)
DrumRs 79,800/-
DiscRs 83,800/

Also see:

Share
Obaid khan

Recent Posts

New Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, Duke 390 के छक्के छुड़ा देगी ये बाइक

नयी 2024 Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत रु 1.85 लाख रूपए है और यह बाइक… Read More

5 days ago

RE Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड की ये बाइक देगी हार्ले डैविडसन को टक्कर

क्रूजर बाइक सेगमेंट में हार्ले डैविडसन का खासा दबदबा है लेकिन हार्ले की बाइक्स काफी… Read More

5 months ago

भारत में लॉंच हुई Triumph Scrambler 400 X, देगी RE Scram 411 को कड़ी टक्कर

UK की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी ट्राइंफ ने हाल ही में भारत के दिग्गज ट्व व्हीलर… Read More

7 months ago

TVS X electric Scooter: Ola S1 के छक्के छुड़ा देगी ये स्कूटर

TVS ने अपनी नयी हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है… Read More

9 months ago

मात्र 73 हजार की कीमत पर लॉन्च हुई 2023 Honda CD110 Dream Deluxe साथ में मिलेगी 10 साल की वार्रेंटी भी

Honda Motorcycle कंपनी ने अपनी नयी मोटरसाइकिल 2023 CD110 Dream Deluxe को भारत में लॉन्च… Read More

9 months ago

नया Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज पर देगा 200 km की रेंज

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कम्पनिया ग्राहकों को रुझाने के लिए अफोर्डेबल किआमतो पर नए नए इलेक्ट्रिक… Read More

10 months ago