ऑटो न्यूज़

10 Most sold scooter in May 2023। मई महीने में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली स्कूटर्स जानिए कौन है पहले स्थान पर

मई 2023 में स्कूटर्स की बिक्री में साल दर साल 39.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। मई महीने में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली टॉप 10 स्कूटरों की 4,33,229 यूनिट्स बेचीं गयी जो पीछे साल मई 2022 के मुकाबले में ज्यादा है। हालाँकि की अप्रैल 2023 के मुकाबले में स्कूटरों की बिक्री में गिरावट देखि गयी है।

Top 10 most sold scooters in may 2023। मई महीने में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली स्कूटर

Honda Activa: पिछले महीने सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली स्कूटर में सबसे पहले स्थान पर है Honda Activa जिसकी कुल 2,03,365 यूनिट्स को May 2023 में बेचा गया जो मई 2022 में 1,49,407 थी। हौंडा एक्टिवा ने मई महीने में 36.11 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि दर्ज की है।

TVS Jupiter: इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर TVS Jupiter है जिसकी कुल 57,698 यूनिट्स को मई 2023 में बेचा गया है जो पिछले साल 59,613 यूनिट्स थी। टीव्हीएस जुपिटर ने साल दर साल -3.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

Also see:

Suzuki Access: इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है Suzuki Access ने जिसकी कुल 45,955 यूनिट्स को मई 2023 में बेचा गया है। मई 2022 में सुजुकी एक्सेस की 35,709 यूनिट्स की बिक्री की गयी थी और साल इस स्कूटर ने 28.67 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि दर्ज की है।

OLA Electric: OLA Electric scooter ने इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है जिसकी कुल 28,469 यूनिट्स को मई 2023 में बेचा गया है जो पिछले साल के मुकाबले 19,200 यूनिट्स ज्यादा है। मई 2022 में कंपनी ने कुल 9,269 स्कूटर बेचे थे। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मई २०२३ में 207.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

TVS Ntorq: पांचवे नंबर पर है TVS की स्पोर्टी स्कूटर Ntorq जिसने पिछले साल के मुकाबले इस साल 5.96 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मई 2023 में कुल 27,556 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल मई 2022 में इस स्कूटर की 26,005 यूनिट्स को बेचा गया था।

TVS iQube: छठे नंबर पर है TVS की इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube जिसने इस साल 579.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 17,913 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल मई 2022 में यह आंकड़ा 2,637 यूनिट्स था।

Hero Xoom: सांतवे नंबर है Hero Xoom जिसने लॉन्च होते ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। Hero ने इस साल मई 2023 में Xoom 110cc स्कूटर की कुल 13,377 यूनिट्स को बेचा है।

Hero Xoom vs Honda Activa 6G price and mileage comparison

Suzuki Burgman: आंठवे नंबर पर है Suzuki Burgman Street जिसने मई 2023 में 21.22 की गिरवाट दर्ज की है। इस साल मई 2023 में सुजुकी कंपनी ने अपनी मैक्सी स्कूटर बर्गमैन को कुल 10,234 को बेचा है जो पिछले साल मई 2023 में 12,990 यूनिट्स थी।

Yamaha RayZR: Yamaha RayZR ने इस लिस्ट में नौंवा स्थान हासिल किया है जिसने मई २०२३ में पिछले साल मई २०२२ के मुकाबले 10.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस साल कंपनी ने RayZR की कुल 9,794 यूनिट्स को बेचा है जो पिछले साल 8,845 यूनिट्स थी।

Ather 450X: दसवे स्थान पर है Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसकी मई 2023 में कुल 9,670 यूनिट्स को बेचा गया है जो पिछले साल के मुकाबले 6,003 यूनिट्स ज्यादा है। पिछले साल मई 2022 में कंपनी ने कुल 3,667 यूनिट्स को बेचा था और इस साल Ather कंपनी ने 163.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

Also see:

Share
Obaid khan

Recent Posts

New Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, Duke 390 के छक्के छुड़ा देगी ये बाइक

नयी 2024 Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत रु 1.85 लाख रूपए है और यह बाइक… Read More

7 days ago

RE Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड की ये बाइक देगी हार्ले डैविडसन को टक्कर

क्रूजर बाइक सेगमेंट में हार्ले डैविडसन का खासा दबदबा है लेकिन हार्ले की बाइक्स काफी… Read More

6 months ago

भारत में लॉंच हुई Triumph Scrambler 400 X, देगी RE Scram 411 को कड़ी टक्कर

UK की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी ट्राइंफ ने हाल ही में भारत के दिग्गज ट्व व्हीलर… Read More

7 months ago

TVS X electric Scooter: Ola S1 के छक्के छुड़ा देगी ये स्कूटर

TVS ने अपनी नयी हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है… Read More

9 months ago

मात्र 73 हजार की कीमत पर लॉन्च हुई 2023 Honda CD110 Dream Deluxe साथ में मिलेगी 10 साल की वार्रेंटी भी

Honda Motorcycle कंपनी ने अपनी नयी मोटरसाइकिल 2023 CD110 Dream Deluxe को भारत में लॉन्च… Read More

9 months ago

नया Enigma Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज पर देगा 200 km की रेंज

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कम्पनिया ग्राहकों को रुझाने के लिए अफोर्डेबल किआमतो पर नए नए इलेक्ट्रिक… Read More

10 months ago