Hero कंपनी ने अपनी नयी 2022 electric Optima CX की कीमतों का खुलासा कर दिया है
हीरो इलेक्ट्रिक ने 2022 ऑप्टिमा सीएक्स सिंगल बैटरी वेरिएंट को 62,190/- रुपये की कीमत पर पेश किया है और डुअल बैटरी वैरिएंट रु. को 77,490 रुपये की कीमत पर पेश किया है (सभी कीमते ex-showroom, Delhi की है और इसमें फेम 2 सब्सिडी शामिल है)
दोनों मॉडल 3 रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं – ब्लू, ग्रे और वाइट। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हेडलैंप, डिजिटल डैश, यूएसबी पोर्ट, रिमोट लॉक और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते है।
Hero electric Optima CX स्कूटर में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 12-इंच के अलॉय व्हील्स (90/90-सेक्शन रबर) मिलते है और यह स्कूटर रीजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ-साथ रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट और क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ आता हैं।
इसकी सिंगल बैटरी मॉडल का वजन 82 किलोग्राम है, जबकि डबल बैटरी ऑप्शन 93 किलोग्राम में आता है
Optima CX सिंगल बैटरी मॉडल में 51.2 V, 30 Ah बैटरी और 1.2 kW (1.61 BHP) की मोटर मिलती है, जिसकी नाममात्र रेटिंग 550 W (0.737 BHP) है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 82 km की रेंज देती है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे लगते है।
Optima CX डुअल बैटरी वैरिएंट में बैटरियों की संख्या दोगुनी है, लेकिन रेंज दोगुनी नहीं है बल्कि ये 140 किमी प्रति चार्ज की रेंज देती है। Hero electric के ड्यूल चार्ज सेटअप के वजह से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जिंग टाइम वही रहता है।
2022 Hero Optima CX इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों की पूरी जानकारी निचे दी गयी है
Model
कीमत
Optima CX Single Battery
₹ 62,190/-
Optima CX Dual Battery
₹ 77,490/-
सभी कीमते ex-showroom दिल्ली की है और इनमे Fame 2 सब्सिडी भी शामिल है
भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat New Car Assessment Programme – BNCAP) की शुरुआत अक्टूबर 2023 में भारतीय सरकार द्वारा की गई थी। यह कार्यक्रम ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) का उत्तराधिकारी है, जो देश में बेची जाने वाली कारों के क्रैश टेस्ट और सुरक्षा रेटिंग का प्रबंधन करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ता […]
सबसे ज्यादा माइलेज देनी वाली बाइक्स की लिस्ट में Bajaj CT 110, TVS Star City Plus, Bajaj Platina 110, Hero HF Delux और TVS Raider 125 शामिल है। भारत में पेट्रोल की कीमते दिन बा दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में कई लोग इलेक्ट्रिक बाइक्स की तरफ बढ़ रहे है लेकिन अभी बहुत से […]
ब्रिटिश ब्रांड Triumph भारत में अपनी नयी एंट्री लेवल मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Triumph अपनी बड़ी बाइक्स जैसे की Deytona, Street Tripple, और Rocket 3 जैसी बाइक्स के लिए बहुत मशहूर है लेकिंग छोटे सेगमेंट में इसके पास कोई भी बाइक नहीं है। इसलिए Triumph बजाज के साथ मिल कर […]