भारत में क्रूजर बाइक सेगमेंट में Royal Enfield लीडर जिसने अपनी Meteor 350 और Meteor 650 से धूम मचा रखा है और अब इस सेगमेंट में TVS भी अपनी Cruiser Bike लॉन्च करने की सोच रहा है जिसके लिए कंपनी ने हाल में एक पेटेंट भी रजिस्टर कराया है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की TVS की यह अपकमिंग बाइक Roadster, Scrambler, या फिर adventure बाइक भी हो सकती है हालाँकि पेटेंट के मुताबिक इस बाइक का डिज़ाइन क्रूजर बाइक की तरह होने की ज्यादा सम्भावना है। पेटेंट में दिए गए इमेज के आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की शायद इस बाइक में 500cc के आस पास का पैरेलल ट्विन सिलिंडर इंजन देखने को मिल सकता है।
TVS की यह क्रूजर बाइक neo retro लुक के साथ में आने वाली है जिसमे ओल्ड स्कूल लुक और फील होगा जो की TVS की अभी तक की बाइक में नहीं देखा गया है। इस बाइक में राउंड हेडलैंप USD फोर्क्स, बड़ा इंजन, curvy फ्यूल टैंक, और सिंगल एग्जॉस्ट देखने को मिल सकता है। इस बाइक का राइडिंग पोस्चर कम्फर्टेबले रहने वाला है क्यूंकि इस बाइक बड़ा हैंडलबार और आगे की तरफ फुट पेग्स दिए जायेंगे।
इस नयी TVS Cruiser bike में ब्रिटिश ब्रांड Norton motorcycle की भी झलक देखने को मिल सकती है क्यूंकि TVS ने साल 2020 में Norton Motorcycle कंपनी को ख़रीदा था और अपनी नयी क्रूजर बाइक के डिज़ाइन में TVS इसका इस्तेमाल कर सकती है।
TVS Cruiser bike patent
Upcoming TVS Cruiser स्पेक्स और परफॉरमेंस
हालाँकि TVS के नए क्रूजर को एक बड़े, चौड़े आकार के इंजन के साथ देखा जा सकता है, यह निश्चित नहीं है कि यह इंजन सिंगल-सिलेंडर होगा या ट्विन-सिलेंडर। यदि यह इंजन 650cc से 700cc के आसपास है, तो ट्विन-सिलेंडर मोटर की संभावना है। TVS के स्वामित्व वाली Norton Motorcycles के पास पैरेलल ट्विन मोटर द्वारा संचालित कई बड़ी बाइक्स हैं और Royal Enfield Super Meteor 650 भी पैरेलल-ट्विन सेटअप का उपयोग करता है जिसमे 648cc का इंजन मिलता है जो अधिकतम 47 PS का पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
TVS की इस क्रूजर बाइक में आगे की तरफ USD फोर्क्स और पीछे की तरफ दो शॉक अब्सॉर्बर्स दिए जाने की संभावना है।
TVS Cruiser bike launch date
कंपनी ने पेटेंट को हासिल कर लिया है लेकिंग इस बाइक को लॉन्च कब तक किया जायेगा इसकी कोई जानकारी अभी तक साँझा नहीं की गयी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की TVS जल्द से जल्द अपनी नयी क्रूजर बाइक को लॉन्च कर सकती है
क्रूजर बाइक के साथ साथ TVS अपनी और भी बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमे TVS electric scooter और Apache RR310 पर आधारित naked streetfighter मोटरसाइकिल शामिल है।
जापानी ब्रांड Honda पिछले कुछ सालो में SUV मार्किट में अनुपस्थित थी लेकिन अब ब्रांड ने के बार फिर धमाकेदार एंट्री की है। हौंडा अपनी Elevate SUV को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हौंडा की यह नयी SUV सबसे पहले भारत में लांच की जाएगी उसके बाद इसे बाकि देशो में लॉन्च किया […]
Bajaj ऑटो ने अपनी प्रसिद्ध बाइक Pulsar 150 का 2024 संस्करण लॉन्च किया है, जिसमें कई आधुनिक और उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं। Pulsar 150 भारतीय मोटरसाइकिल प्रेमियों के बीच एक लोकप्रिय मॉडल है और कंपनी ने इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए नए अपडेट्स और सुधार किए हैं। इस लेख में हम […]
बजाज पल्सर N250 ओवरव्यू बजाज पल्सर N250 एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है जो 249.07 सीसी सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड ऍफ़ आई इंजन द्वारा संचालित है जो 8750 आरपीएम पर 24.5 पीएस की अधिकतम पावर और 6500 आरपीएम पर 21.5 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। पल्सर N250 स्लिपर क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती […]