हौंडा कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली मोटरसाइकिल Shine 125 का 2023 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है जो OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है।
हौंडा ने हाल ही में 2023 Unicorn और 2023 Dio को लॉन्च किया और कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली बाइक्स Shine 125 क 2023 मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2023 हौंडा शाइन 125 अब OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की इस बाइक में और क्या बदलाव किये गए है और इसकी कीमत कितनी है।
नयी 2023 हौंडा शाइन में नया फ्रंट वाइसर जो क्रोम गार्निश के साथ आता है, क्रोम साइड कवर, नए ग्राफ़िक, और क्रोम मफलर कवर मिलता है। नयी हौंडा शाइन 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमे ब्लैक, गिनी ग्रे मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे, रिबेल रेड मैटेलिक और डिसेंट ब्लू मैटेलिक शामिल है।
हौंडा की इस बाइक में सिंगल पॉड हेडलैंप, बॉडी कलर फ्रंट फेंडर, स्पोक व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए है। हौंडा शाइन 125 में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एक्सटर्नल फ्यूल पंप, CBS (combined braking system) दिया गया है जो एक्वालाइसर के साथ आता है।
2023 Honda Shine 125 price and features
2023 शाइन 125 के सस्पेंशन और डायमेंशन की जानकारी
Honda Shine 125 2023 मॉडल में 162 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस और 1285 mm का व्हीलबेस मिलता है। इस बाइक में 651 mm की सीट हाइट मिलती है जो इस बाइक की राइड को राइडर और पीछे बैठे सवारी दोनों के लिए आरामदायक बनती है। इस बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 5 स्टेप अडजस्टेबल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलते है।
Honda 125 Shine 2023 model के इंजन की जानकारी
Honda Shine 125 में कंपनी 125 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देती है जो फ्यूल इंजेक्शन और 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक का इंजन 10.74 PS का पावर और 11 Nm का टार्क उत्पन्न करता है।
अब एथेनॉल पर चलेगी नयी हौंडा शाइन 125
2023 हौंडा शाइन 125 अब OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है जिससे यह बाइक अब 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल पर भी चल सकेगी। OBD 2 और E20 होने के वजह से यह बाइक अब पहले के मुताबिक अच्छा माइलेज दे सकती है।
2023 हौंडा शाइन 125 की कीमत
2023 हौंडा शाइन 125 की ड्रम वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 79,800 रूपए है और इसके डिस्क वैरिएंट की कीमत 83,800 रूपए है।
क्रूजर बाइक सेगमेंट में हार्ले डैविडसन का खासा दबदबा है लेकिन हार्ले की बाइक्स काफी मेहेंगी होती है। क्रूजर बाइक सेगमेंट में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी Royal Enfield है जिसके पास अभी Meteor 350, Super Meteor 650 और Classic 350 जैसी क्रूजर बाइक्स है। Royal Enfield ने अब अपनी नयी मोटरसाइकिल Shotgun 650 को लॉन्च […]
Maruti ने अपनी नयी हैचबैक Tour H1 को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने कमर्शियल हैचबैक के तौर पर बेचेगी। Maruti Tour H1 दरअसल Alto K10 का कमर्शियल वर्शन है जिसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है Petrol और CNG नयी मारुती टूर H1 में काले बंपर्स, हलोजन हेडलैम्प्स, ब्लैक ORVMs, […]
भारत में मौजूद लगभग सभी स्कूटर और मोटरसाइकिल पेट्रोल या फिर डीजल से चलते है लेकिंग बढ़ती पेट्रोल/डीजल की कीमतों को देखते हुए बहुत से लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तरफ आकर्षित हो रहे है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तादात दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से आपकी जेब का खर्च […]