Pure EV एक IIT हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप है जिसने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Etryst 350 लॉन्च की है
डिजाइन के हिसाब से ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मस्कुलर और लुभावनी दिखती है। इसके आगे और पीछे के हिस्से भी बहुत आकर्षक लगते हैं।
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Etryst 350 में 7 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलती है जो स्पीड, राइडिंग मोड, रेंज आदि जैसी बहुत सारी जानकारी प्रदर्शित करता है।
कंपनी के मुताबिक Etryst 350 ड्राइव मोड में 140 KM तक की रेंज दे सकती है। अगर आप इसे थ्रिल मोड पर चलाते हैं तो रेंज कम हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल थ्रिल मोड में भी कम से कम 90 KM की रेंज दे सकती है.
Etryst 350 में 3.5 kWh की Li-ion बैटरी है जिसे 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह फास्ट चार्जिंग विकल्प के साथ नहीं आता है क्योंकि कंपनी का मानना है कि फास्ट चार्जर से बैटरी लाइफ कम हो जाती है।
Pure EV Etryst 350 टॉप स्पीड और राइड मोड्स
Pure EV Etryst 350 3 राइडिंग मोड्स- ड्राइव, क्रॉसओवर और थ्रिल के साथ आता है। ड्राइव मोड में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 60 KM प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है, क्रॉसओवर मोड में यह 75 KM प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है और थ्रिल मोड में यह 85 KM प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक जा सकता है।
Pure EV Etryst 350 कीमत
Pure EV Etryst 350 की ex-showroom कीमत ₹ 1.54,999 रुपये है और इसे अधिकृत डीलरों और कंपनि की आधिकारिक साइट – Pureev.in से बुक किया जा सकता है।
Pure EV Etryst 350 LED tail lampPure EV Etryst 350 rangePure EV Etryst 350 riding modesPure EV Etryst 350 top speedPure EV Etryst 350 headlightPure EV Etryst 350 km range in cityPure EV Etryst 350 LED DRL on tank
क्या प्योर ईवी एट्रीस्ट 350 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में उपलब्ध है?
जी हाँ, आप अपने शहर के अधिकृत डीलर से प्योर ईवी एट्रीस्ट 350 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बुक कर सकते हैं।
Pure EV Etryst 350 की कीमत कितनी है?
Pure EV Etryst 350 की कीमत ₹ 1,54,999 (Ex-Showroom) है
Pure EV Etryst 350 की मुंबई में कीमत कीमत है?
Pure EV Etryst 350 की मुंबई में कीमत कीमत ₹ 1,59,999/- है
क्या प्योर ईवी एट्रीस्ट 350 में डिटेचेबल बैटरी विकल्प है?
नहीं, Etryst 350 डिटेचेबल बैटरी विकल्प के साथ नहीं आता है।
एट्रीस्ट 350 की टॉप स्पीड कितनी है?
प्योर ईवी एट्रीस्ट 350 थ्रिल मोड में 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड को छू सकता है।
प्योर ईवी एट्रीस्ट 350 की रेंज कितनी है?
एक बार फुल चार्ज करने पर Pure EV Etryst 350 140 किमी/चार्ज की रेंज दे सकती है।
क्या प्योर ईवी एट्रीस्ट 350 में फास्ट चार्जिंग का विकल्प है?
नहीं, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Pure EV Etryst 350 फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ नहीं आती है और स्टैंडर्ड चार्जर से इसे 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Grand Vitara और Hyundai Creta मध्यम आकार वाली SUV सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार हैं। इन दोनों गाड़ियों के पेट्रोल-ऑटोमैटिक मॉडल लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं क्योंकि ग्राहक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिन्हें चलाना आसान हो और जो बेहतर परफॉर्मेंस दें। Grand Vitara की […]
Royal Enfield तैयारी कर रहा है अपनी नयी इलेक्ट्रिक बाइक्स को लांच करने की जिसमे से Electric Himalayan सबसे पहली बाइक हो सकती है जो 200 से 300 km तक रेंज देगी हाल ही में एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल एनफील्ड Himalayan का एक इलेक्ट्रिक वैरिएंट बना रही है। हाल ही में Royal Enfield […]
सुजुकी वि-स्ट्रोम SX 250 ओवरव्यू Suzuki V-Strom SX 250 भारत में लॉन्च की गई एक एडवेंचर मोटरसाइकिल है। यह मोटरसाइकिल एडवेंचर विशेषताओं के साथ आती है। वी-स्ट्रॉम एसएक्स 250 बड़े वी स्ट्रॉम 650 और 1050XT से प्रेरित है। इसमें आगे की तरफ एडवेंचर-स्टाइल बीक मडगार्ड और एक बड़ी विंडस्क्रीन है जो एडजस्टेबल नहीं है। यह […]