Yamaha कंपनी अपनी दो नयी बाइक MT 03 और YZF R3 को जल्द भारत में लॉन्च करने जा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिल कई Yamaha डीलरशिप ने इन बाइक्स की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है
300-400 cc सेगमेंट में KTM Duke 390 और RC 390 का दबदबा है और अब इस सेगमेंट में अपने पैर ज़माने आ रही है Yamaha MT 03 और YZF R3। दोनों ही बाइक्स अपने सेगमेंट में बहुत प्रसिद्ध है और विदेशी बाजारों में इनका खासा दबदबा है। Yamaha YZF R3 पहले भी भारत में लॉन्च हो चुकी है लेकिन कस्टमर जुटाने में यह बाइक काफी नाकाम साबित हुई थी इसलिए इस बाइक को भारत में बंद कर दिया गया था और इसके बंद होने का एक कारण BS6 नॉर्म्स भी था।
हाल ही में यामाहा ने अपने डीलर पार्टनर्स के लिए एक इवेंट किया था जिसमे कंपनी ने अपनी 5 बाइक्स YZF-R7, MT-07, MT-09, MT-03 और YZF-R3 को शोकेस किया था जिससे अनुमान लगाया जा रहा था की जल्द कंपनी अपनी sub 500cc मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च करने वाली है। यामाहा के कई डीलरशिप ने MT-03 और YZF-R3 की unofficial बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इन दोनों बाइक्स के बुकिंग के लिए Rs 5,000 से लेकर 20,000 तक चार्ज किया जा रहा है।
Yamaha MT-03 और YZF-R3 इंजन और परफॉरमेंस
Yamaha MT 03 और YZF R3 में 321 cc का पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 40.4 BHP का पावर और 29.4Nm का टार्क उत्पन्न करता है। यामाहा की इन दोनों बाइक्स में लगभग एक सामान ही फीचर्स मिलते है बस MT 03 नेकेड वर्शन है और वही YZF R3 इसका फुल फेरिंग वाला मॉडल है। Yamaha MT-03 और YZF-R3 दोनों ही बाइक्स 180 kmph की टॉप स्पीड को छू सकती है।
Yamaha MT 03
Yamaha YZF R3 और MT 03 लॉन्च डेट और कीमत
Yamaha YZF R3 और MT 03 को कंपनी जुलाई-अगस्त 2023 के बिच में लॉन्च कर सकती है। इन दोनों बाइक्स की कीमत Rs 3.5 लाख से Rs 4 लाख के बिच में हो सकती है
बहुत सरे leaked images के बाद KTM ने आखिरकार अपनी नयी 2023 Duke 200 को लॉन्च कर दिया है। नयी 2023 KTM Duke 200 में LED हेडलाइट दी गयी है जैसा की हमें Duke 250 और Duke 390 में देखने को मिलती है। 2023 KTM 200 Duke के फीचर्स में कोई भी बदलाव नहीं किये […]
Ampere Nexus: शहरों में बढ़ते प्रदूषण और आसमान छूती पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए, इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। Ampere Nexus इन्हीं लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है, जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि स्टाइल, दमदार परफॉर्मेंस और किफायती दाम का भी बेहतरीन मिश्रण पेश […]
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड दिन बा दिन बढ़ती जा रही है इसीलिए हर कंपनी अपनी एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही है। मौजूदा समय में OLA और Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लीडर है लेकिन अब इनको टक्कर देने के लिए KTM भी अपनी नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने […]