Maruti Jimny 5 door launched in india at Rs 12.47 lakh
ऑटो न्यूज़ कार

Mahindra Thar को धूल चाटने लॉंच हुई Maruti Jimny 5 door, कीमत जान हो जायेंगे हैरान

Maruti ने अपनी 5 door Jimny को ऑफिशियली भारत में लॉंच कर दिया है जिसे कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में दिखाया था। 2023 Maruti Jimny कंपनी बहुत प्रसिद्ध गाडी Gypsy की सक्सेसर है। लॉंच होने के पहले ही इस गाड़ी को कुल 30000 लोगो ने प्री बुक कर दिया था। भारत में इस Maruti Jimny का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, हालाँकि यह SUV विदेशी मार्किट में 3 दरवाजो के साथ आती है लेकिन भारतीय मार्किट को ध्यान में रखते हुए इसे 5 दरवाजो के साथ लॉंच किया गया है।

यह 2023 Maruti Jimny टोटल 4 वैरिएंट में लॉंच की गयी है Zeta MT, Alpha MT, Zeta AT, और Alpha AT। इस SUV को Ladder on frame chassis पर बनाया गया है और इसमें Suzuki’s AllGrip Pro four-wheel drive भी दिया गया। 3 door वैरिएंट के तुलना में इस कार की लम्बाई ज्यादा है क्यूंकि इसमें 2 एक्स्ट्रा दरवाजे और और पीछे दो छोटी खिड़कियां भी दी गयी है।

Also see:

2023 Marut Jimny 5 Door के फीचर्स

इस कार में LED हेडलैम्प्स वाशर्स के साथ में, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, और interiors with 2 row seating, पीछे के दरवाजे और एक बड़ा 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम जिसमे वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया गया है। इस कार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें 6 ऐरबाग, रियर व्यू कैमरा, हिल डिसेंट कण्ट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ABS और EBD दिया गया है।

Maruti Jimny 5 door price in india
Maruti Jimny 5 door price in india

Jimny 5 door कलर्स और डाइमेंशन्स

नयी मारुती जिम्नी 5 कलर ऑप्शन के साथ में आती है जिसमे Nexa Blue, Bluish Black, Granite Grey, Pearl Arctic White, और Sizzling Red शामिल है। ड्यूल टोन कलर ऑप्शन में इसमें Sizzling Red और Kinetic Yellow के साथ में contrasting Bluish Black roof दिया गया है।

डायमेंशन की बात करे तो यह SUV 3985 mm लम्बी, 1645 mm चौड़ी, और 1720 mm ऊँची है। 3 door वैरिएंट की तुलना में 5 door वैरिएंट 340 mm ज्यादा लम्बी है। 5 door होने की वजह से इसका व्हीलबेस बढ़कर 2590 mm हो गया है और इसमें 210 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलती है। इस कार का वजन 1190 किलोग्राम है जो 3 door वैरिएंट की तुलना में 100 किलो ज्यादा है।