देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी पहली CNG बाइक के लॉन्च को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। पहले 18 जून 2024 को लॉन्च होने वाली यह बहुप्रतीक्षित बाइक अब 17 जुलाई 2024 को बाजार में आएगी।
बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा के अनुसार, कंपनी “अधिक किफायती और बेहतर तरीके से डिजाइन” करने के लिए अपनी पहली CNG बाइक (Bruzer) को लॉन्च करने में थोड़ा अधिक समय ले रही है। इसका मतलब यह हो सकता है कि बजाज न केवल लागत को कम करने पर काम कर रही है बल्कि यह सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दे रही है कि बाइक मजबूत, टिकाऊ और भारतीय सड़कों के लिए बेस्ट हो।
Bajaj CNG Bike की टेस्टिंग
कंपनी ने बाइक को लॉन्च से पहले हर तरह की परिस्थितियों में कठोर परीक्षण के अधीन रखा है। इसका मतलब है कि बाइक को शहरी यातायात, लंबी दूरी की यात्रा और अलग अलग मौसमों में परखा गया है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि बाइक विश्वसनीय और टिकाऊ हो।
Bajaj CNG Bike की डिजाइन
लीक हुए डिजाइन के अनुसार, बाइक में एक स्पोर्टी लुक हो सकता है जिसमें सर्कुलर एलईडी हेडलाइट, छोटे साइड व्यू मिरर, कवर किया हुआ सीएनजी टैंक, आरामदायक सिंगल सीट, हैंड गार्ड, अलॉय व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हो सकता है। डिजाइन यह भी सुझाता है कि सीएनजी सिलेंडर को सीट के नीचे रखा जाएगा और सीएनजी भरने के लिए नोजल को सामने की तरफ दिया जाएगा। यह भी पढ़े: New Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, Duke 390 के छक्के छुड़ा देगी ये बाइक
Bajaj Bruzer CNG bike spotted testing
Bajaj Bruzer CNG Bike की इंजन और माइलेज
अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बजाज एक 125 सीसी इंजन वाली बाइक पेश करेगी जो सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चल सकती है। सीएनजी ईंधन के रूप में जाना जाता है जो बेहतर माइलेज देता है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह बाइक एक लीटर सीएनजी में 110 से 125 किलोमीटर या उससे भी ज्यादा का माइलेज दे सकती है।
Bajaj CNG Bike के अन्य खासियतें
सुरक्षा के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल एबीएस या कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा सकता है। कंपनी बूट स्पेस जैसी सुविधाएं भी दे सकती है।
Bajaj CNG Bike की संभावित कीमत
बजाज ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सीएनजी बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया है। आम तौर पर सीएनजी किट और उससे जुड़ी तकनीक के कारण इसकी कीमत समान क्षमता वाली पेट्रोल बाइक से थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है। हालांकि, कंपनी लागत कम करने पर ध्यान दे रही है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि कीमत को अधिकांश ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाया जाए। एक अनुमान के अनुसार, इस बाइक की कीमत ₹70,000 से ₹95,000 के बीच शुरू हो सकती है।
Bajaj ऑटो ने अपनी प्रसिद्ध बाइक Pulsar 150 का 2024 संस्करण लॉन्च किया है, जिसमें कई आधुनिक और उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं। Pulsar 150 भारतीय मोटरसाइकिल प्रेमियों के बीच एक लोकप्रिय मॉडल है और कंपनी ने इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए नए अपडेट्स और सुधार किए हैं। इस लेख में हम […]
हौंडा कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली मोटरसाइकिल Shine 125 का 2023 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है जो OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है। हौंडा ने हाल ही में 2023 Unicorn और 2023 Dio को लॉन्च किया और कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली बाइक्स Shine 125 क 2023 […]
400cc sports bike सेगमेंट KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 400 राज करती है लेकिन अब इन दोनों बाइक्स को टक्कर देने के लिए Aprilia लॉन्च करने वाली है अपनी RS400 हाल ही में Aprilia RS400 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इस साल के फेस्टिवल […]