Hero MotoCorp ने अपनी 2023 Xtreme 160R 4V को भारत में लॉन्च कर दिया है। Hero की यह बाइक बहुत सरे मॉडर्न फीचर्स के साथ में आती है जो Bajaj की Pulsar NS160, N160, TVS Apache RTR 160 4V और Yamaha की MT15 V2 को कांटे की टक्कर देगी।
2023 Hero Xtreme 160R 4V वैरिएंट्स और कलर्स
2023 Hero Xtreme 160R 4V में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमे बहुत सरे कनेक्टेड फीचर्स दिए गए है। हीरो की यह नयी बाइक 3 कलर्स में उपलब्ध है Matte slate Black, Neon Night Star, और Blazing Sport Red। Hero ने अपनी इस नयी अपडेटेड बाइक 3 वैरिएंट में लॉन्च किया है Standard, Connected, और Pro। इसका Connected वैरिएंट Standard वैरिएंट की तरह ही है बस इसमें आपको बाकि connected features भी मिल जाते है।
Hero ने अपनी इस नयी बाइक में बहुत सारी चीजों को अपग्रेड किया है जिसमे लुक्स और मैकेनिकल चीजे भी शामिल है। लुक्स और डिज़ाइन की बात करे तो 2023 Xtreme 160R 4V में अब अपडेटेड LED हेडलैंप एंड LED DRL दिए गए है जो पहले से काफी शार्प लुक में है। इस बाइक अब नया और बड़कीला फ्यूल टैंक दिया गया है और साथ ही इसमें स्प्लिट स्टाइल की सीट, और आकर्षक टेल सेक्शन दिया गया है।
2023 Hero Xtreme 160R 4V all variant
2023 Hero Xtreme 160R 4V स्पेसिफिकेशन
पिछले Hero Xtreme 160R में 2 Valve इंजन दिया जाता था लेकिन अब कंपनी ने इसमें 4 Valve इंजन दिया है। इस बाइक में 163 cc का आयल कूल्ड इंजन मिलता है जो 16.6 BHP का पावर उत्पन्न करता है 8,500 rpm पर और 14.6 Nm का टार्क उत्पन्न करता है 5,500 rpm पर। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। हीरो के मुताबिक Xtreme 160R 4V 160cc सेगमेंट में सबसे हलकी बाइक है।
इस बाइक के प्रो वैरिएंट में आगे KYB USD शॉक एब्जॉर्बर और पीछे एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। स्टैंडर्ड वर्जन में आगे standard telescopic forks मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में आगे 276 mm डिस्क और पीछे 220 mm की डिस्क या 130 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इस बाइक में आगे 100/80 साइज का टायर और पीछे 130/70 सेक्शन का टायर्स दिया गया है और इसमें में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है।
नयी 2024 Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत रु 1.85 लाख रूपए है और यह बाइक Duke 390, Triumph speed 400, BMW G310R, और Apache RR310 जैसी बाइक्स से मुकाबला करेगी। बजाज अपनी पल्सर सीरीज के लिए काफी जाना जाता है और इसकी पल्सर बाइक भारत में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली बाइक्स में से एक […]
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार है हीरो इलेक्ट्रिक का यह नया धमाका – Hero Duet E. आकर्षक डिजाइन, दमदार फीचर्स और अविश्वसनीय रेंज के साथ-साथ यह स्कूटर आपकी जेब पर भी भार नहीं डालेगा। आइए Hero Duet E के अलग अलग पहलुओं पर गहराई से नजर डालते हैं। Hero Duet […]
Hero HF Delux भारत की एक मशहूर एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक है जो हीरो कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली बाइक है। HF Delux हीरो की 20 Million sales club में भी शामिल है। अब कंपनी ने इस बाइक का 2023 Hero HF Delux को भारत में लॉन्च कर दिया है जो इसके […]