Hero कंपनी ने अपनी नयी 2022 electric Optima CX की कीमतों का खुलासा कर दिया है
हीरो इलेक्ट्रिक ने 2022 ऑप्टिमा सीएक्स सिंगल बैटरी वेरिएंट को 62,190/- रुपये की कीमत पर पेश किया है और डुअल बैटरी वैरिएंट रु. को 77,490 रुपये की कीमत पर पेश किया है (सभी कीमते ex-showroom, Delhi की है और इसमें फेम 2 सब्सिडी शामिल है)
दोनों मॉडल 3 रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं – ब्लू, ग्रे और वाइट। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हेडलैंप, डिजिटल डैश, यूएसबी पोर्ट, रिमोट लॉक और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते है।
Hero electric Optima CX स्कूटर में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 12-इंच के अलॉय व्हील्स (90/90-सेक्शन रबर) मिलते है और यह स्कूटर रीजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ-साथ रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट और क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ आता हैं।
इसकी सिंगल बैटरी मॉडल का वजन 82 किलोग्राम है, जबकि डबल बैटरी ऑप्शन 93 किलोग्राम में आता है
Optima CX सिंगल बैटरी मॉडल में 51.2 V, 30 Ah बैटरी और 1.2 kW (1.61 BHP) की मोटर मिलती है, जिसकी नाममात्र रेटिंग 550 W (0.737 BHP) है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 82 km की रेंज देती है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे लगते है।
Optima CX डुअल बैटरी वैरिएंट में बैटरियों की संख्या दोगुनी है, लेकिन रेंज दोगुनी नहीं है बल्कि ये 140 किमी प्रति चार्ज की रेंज देती है। Hero electric के ड्यूल चार्ज सेटअप के वजह से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जिंग टाइम वही रहता है।
2022 Hero Optima CX इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों की पूरी जानकारी निचे दी गयी है
Model
कीमत
Optima CX Single Battery
₹ 62,190/-
Optima CX Dual Battery
₹ 77,490/-
सभी कीमते ex-showroom दिल्ली की है और इनमे Fame 2 सब्सिडी भी शामिल है
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड दिन बा दिन बढ़ती जा रही है इसीलिए हर कंपनी अपनी एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही है। मौजूदा समय में OLA और Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लीडर है लेकिन अब इनको टक्कर देने के लिए KTM भी अपनी नयी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने […]
बजाज पल्सर N250 ओवरव्यू बजाज पल्सर N250 एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है जो 249.07 सीसी सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड ऍफ़ आई इंजन द्वारा संचालित है जो 8750 आरपीएम पर 24.5 पीएस की अधिकतम पावर और 6500 आरपीएम पर 21.5 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। पल्सर N250 स्लिपर क्लच के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती […]
मई 2023 में स्कूटर्स की बिक्री में साल दर साल 39.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। मई महीने में सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली टॉप 10 स्कूटरों की 4,33,229 यूनिट्स बेचीं गयी जो पीछे साल मई 2022 के मुकाबले में ज्यादा है। हालाँकि की अप्रैल 2023 के मुकाबले में स्कूटरों की बिक्री में […]