Hero कंपनी ने अपनी नयी 2022 electric Optima CX की कीमतों का खुलासा कर दिया है
हीरो इलेक्ट्रिक ने 2022 ऑप्टिमा सीएक्स सिंगल बैटरी वेरिएंट को 62,190/- रुपये की कीमत पर पेश किया है और डुअल बैटरी वैरिएंट रु. को 77,490 रुपये की कीमत पर पेश किया है (सभी कीमते ex-showroom, Delhi की है और इसमें फेम 2 सब्सिडी शामिल है)
दोनों मॉडल 3 रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं – ब्लू, ग्रे और वाइट। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हेडलैंप, डिजिटल डैश, यूएसबी पोर्ट, रिमोट लॉक और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स मिलते है।
Hero electric Optima CX स्कूटर में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 12-इंच के अलॉय व्हील्स (90/90-सेक्शन रबर) मिलते है और यह स्कूटर रीजनरेटिव ब्रेकिंग के साथ-साथ रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट और क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ आता हैं।
इसकी सिंगल बैटरी मॉडल का वजन 82 किलोग्राम है, जबकि डबल बैटरी ऑप्शन 93 किलोग्राम में आता है
Optima CX सिंगल बैटरी मॉडल में 51.2 V, 30 Ah बैटरी और 1.2 kW (1.61 BHP) की मोटर मिलती है, जिसकी नाममात्र रेटिंग 550 W (0.737 BHP) है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 82 km की रेंज देती है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे लगते है।
Optima CX डुअल बैटरी वैरिएंट में बैटरियों की संख्या दोगुनी है, लेकिन रेंज दोगुनी नहीं है बल्कि ये 140 किमी प्रति चार्ज की रेंज देती है। Hero electric के ड्यूल चार्ज सेटअप के वजह से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जिंग टाइम वही रहता है।
2022 Hero Optima CX इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों की पूरी जानकारी निचे दी गयी है
Model
कीमत
Optima CX Single Battery
₹ 62,190/-
Optima CX Dual Battery
₹ 77,490/-
सभी कीमते ex-showroom दिल्ली की है और इनमे Fame 2 सब्सिडी भी शामिल है
किआ इंडिया ने EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लॉन्च के साथ भारत में इलेक्ट्रिक स्पेस में कदम रखा है और इसकी कीमत ₹59.95 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। Kia EV6 की सिर्फ 100 unit ही भारत के लिए सुरक्षित रखी गयी और इसे CBU मार्ग से भारत में लाया जायेगा। kia कंपनी को इस […]
हौंडा कंपनी ने अपनी 2022 गोल्डविंग टूर को भारत में लौंच कर दिया है। यह एक प्रीमियम मोटरसाइकिल है जो भारत में completely built-up (CBU) unit के तौर पर उपलब्ध है। हौंडा की यहाँ प्रीमियम मोटरसाइकिल गनमेटल ब्लैक मेटैलिक (Gunmetal Black Metallic) पेंट विकल्प में उपलब्ध होगी और इसके इंजन और बाकि पार्ट्स को भी […]
Maruti ने अपनी 5 door Jimny को ऑफिशियली भारत में लॉंच कर दिया है जिसे कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में दिखाया था। 2023 Maruti Jimny कंपनी बहुत प्रसिद्ध गाडी Gypsy की सक्सेसर है। लॉंच होने के पहले ही इस गाड़ी को कुल 30000 लोगो ने प्री बुक कर दिया था। भारत में इस Maruti […]