हौंडा कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली मोटरसाइकिल Shine 125 का 2023 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है जो OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है।
हौंडा ने हाल ही में 2023 Unicorn और 2023 Dio को लॉन्च किया और कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली बाइक्स Shine 125 क 2023 मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2023 हौंडा शाइन 125 अब OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की इस बाइक में और क्या बदलाव किये गए है और इसकी कीमत कितनी है।
नयी 2023 हौंडा शाइन में नया फ्रंट वाइसर जो क्रोम गार्निश के साथ आता है, क्रोम साइड कवर, नए ग्राफ़िक, और क्रोम मफलर कवर मिलता है। नयी हौंडा शाइन 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमे ब्लैक, गिनी ग्रे मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे, रिबेल रेड मैटेलिक और डिसेंट ब्लू मैटेलिक शामिल है।
हौंडा की इस बाइक में सिंगल पॉड हेडलैंप, बॉडी कलर फ्रंट फेंडर, स्पोक व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए है। हौंडा शाइन 125 में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एक्सटर्नल फ्यूल पंप, CBS (combined braking system) दिया गया है जो एक्वालाइसर के साथ आता है।
2023 Honda Shine 125 price and features
2023 शाइन 125 के सस्पेंशन और डायमेंशन की जानकारी
Honda Shine 125 2023 मॉडल में 162 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस और 1285 mm का व्हीलबेस मिलता है। इस बाइक में 651 mm की सीट हाइट मिलती है जो इस बाइक की राइड को राइडर और पीछे बैठे सवारी दोनों के लिए आरामदायक बनती है। इस बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 5 स्टेप अडजस्टेबल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलते है।
Honda 125 Shine 2023 model के इंजन की जानकारी
Honda Shine 125 में कंपनी 125 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देती है जो फ्यूल इंजेक्शन और 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक का इंजन 10.74 PS का पावर और 11 Nm का टार्क उत्पन्न करता है।
अब एथेनॉल पर चलेगी नयी हौंडा शाइन 125
2023 हौंडा शाइन 125 अब OBD 2 और E20 कॉम्पलिएंट है जिससे यह बाइक अब 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल पर भी चल सकेगी। OBD 2 और E20 होने के वजह से यह बाइक अब पहले के मुताबिक अच्छा माइलेज दे सकती है।
2023 हौंडा शाइन 125 की कीमत
2023 हौंडा शाइन 125 की ड्रम वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 79,800 रूपए है और इसके डिस्क वैरिएंट की कीमत 83,800 रूपए है।
Tata मोटर्स भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में लॉन्च हुई Tata Nexon EV और Tata Tigor EV की सफलता के बाद, कंपनी अब प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी में है। जी हां, Tata […]
सबसे ज्यादा माइलेज देनी वाली बाइक्स की लिस्ट में Bajaj CT 110, TVS Star City Plus, Bajaj Platina 110, Hero HF Delux और TVS Raider 125 शामिल है। भारत में पेट्रोल की कीमते दिन बा दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में कई लोग इलेक्ट्रिक बाइक्स की तरफ बढ़ रहे है लेकिन अभी बहुत से […]
400cc sports bike सेगमेंट KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 400 राज करती है लेकिन अब इन दोनों बाइक्स को टक्कर देने के लिए Aprilia लॉन्च करने वाली है अपनी RS400 हाल ही में Aprilia RS400 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इस साल के फेस्टिवल […]