Royal Enfield तैयारी कर रहा है अपनी नयी इलेक्ट्रिक बाइक्स को लांच करने की जिसमे से Electric Himalayan सबसे पहली बाइक हो सकती है जो 200 से 300 km तक रेंज देगी
हाल ही में एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल एनफील्ड Himalayan का एक इलेक्ट्रिक वैरिएंट बना रही है। हाल ही में Royal Enfield की अपकमिंग neo retro लुक वाली इलेक्ट्रिक बाइक की फोटोज लीक हुई थी और अब इस नए इलेक्ट्रिक हिमालयन की खबर आयी है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हिमालयन ईवी और अन्य RE इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को खरीदने के लिए कुछ और वर्षों का इंतजार करना होगा।
इलेक्ट्रिक हिमालयन (Royal Enfield electric Himalayan)
सूत्र के मुताबिक, यह एडवेंचर टूरिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड के पहले नियोजित इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक होगी। टॉप-डाउन रणनीति का पालन करते हुए, चेन्नई की कंपनी आम जनता के लिए अधिक किफायती मॉडल पेश करने से पहले प्रीमियम ईवी बाजार में प्रवेश करेगी।
हाई-एंड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल घरेलू और वैश्विक बाजारों में नए ब्रांड की धारणा को अपनाने में सहायता करते हुए कंपनी के लिए प्रौद्योगिकी प्रदर्शक के रूप में कार्य करेगी। अभी तक हिमालयन EV के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन ऐस उम्मीद किया जा रहा है की टूरिंग की जरूरतों और मॉडल की ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को पूरा करने के लिए इसमें ज्यादा कैपेसिटी वाला बैटरी पैक दिया जायेगा।
Royal Enfield electric Himalayan
RE electric Himalayan अपनी एडवेंचर विशेषताओं को बरक़रार रखते हुए नए तरीके के डिज़ाइन के साथ में आने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बाइक्स में सबसे बड़ी समस्या रेंज को लेकर होती है लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी इसमें बड़ी बैटरी देगी जिससे रेंज की चिंता कम हो सकती है। इस upcoming Himalayan electric में मौजूदा हिमालयन के मुकाबले ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।
हिमालयन इलेक्ट्रिक की लीक हुई फोटो में हमें कुछ इस तरह की डिटेल्स मालूम पड़ती है जैसे की इसका आगे का हिस्सा मौजूदा हिमालयन जैसा लगता है लेकिन यह ज्यादा sharp दिखाई देता है। इसमें बड़ी विंडस्क्रीन, स्कूप्ड-आउट राइडर की सीट, sleek fuel tank, कॉम्पैक्ट रियर प्रोफाइल, स्प्लिट सीट, एंगुलर मोनोशॉक, आगे पीछे डिस्क ब्रेक और Dual channel ABS देखने को मिलेग।
अन्य हाइलाइट्स की बात करे तो इसमें हमें एडवेंचर बाइक्स में मिलने वाला off road tyre के साथ में वायर स्पोक व्हील्स देखने को मिल सकते है। यह Electric Adventure bike ऊँची ग्राऊंड क्लीयरेंस, संलग्न बैटरी, underbody प्रोटेक्शन, लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन, और अपराइट हैंडलबार के साथ में आ सकती है।
Royal Enfield कंपनी के मुताबिक वह अगले 3 से 4 सालो में अपनी नयी इलेक्ट्रिक बाइक्स को लांच करेगा जिसमे Electric Himalayan, क्लासिक 350 पर आधारित neo retro इलेक्ट्रिक बाइक जैसी कई बाइक्स शामिल है।
Honda Motorcycle कंपनी ने अपनी नयी मोटरसाइकिल 2023 CD110 Dream Deluxe को भारत में लॉन्च कर दिया है। हौंडा की इस नयी कम्यूटर बाइक में अपडेटेड फीचर्स, अच्छा कम्फर्ट, और अच्छे लुक्स मिलते है। 2023 हौंडा सी डी 110 ड्रीम डीलक्स में अच्छे लुक्स के साथ साथ फ्यूल टैंक और साइड कवर पर स्टाइलिश कवर […]
भारत में मौजूद लगभग सभी स्कूटर और मोटरसाइकिल पेट्रोल या फिर डीजल से चलते है लेकिंग बढ़ती पेट्रोल/डीजल की कीमतों को देखते हुए बहुत से लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तरफ आकर्षित हो रहे है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की तादात दिन बा दिन बढ़ती जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से आपकी जेब का खर्च […]
मोटरसाइकिल के मामले में Hero भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जो हर साल भारत में सबसे ज्यादा बाइक्स बेचने वाली कंपनी है। Hero Passion Plus को तीन साल पहले BS6 नॉर्म्स आने की वजह से बंद कर दिया गया था लेकिन अब इसे फिरसे लॉन्च कर दिया गया है। Hero Passion Plus कंपनी की […]