जापानी ब्रांड Honda पिछले कुछ सालो में SUV मार्किट में अनुपस्थित थी लेकिन अब ब्रांड ने के बार फिर धमाकेदार एंट्री की है। हौंडा अपनी Elevate SUV को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हौंडा की यह नयी SUV सबसे पहले भारत में लांच की जाएगी उसके बाद इसे बाकि देशो में लॉन्च किया जायेगा। Honda Elevate भारत में मौजूद बाकि SUVs को कांटे की टक्कर देगी। Honda Elevate SUV का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagon Taigun, Maruti Suzuki Grand Vitara, MG Astor और Toyota Hyryder के साथ होने वाला है।
इसकी लंबाई 4312 mm है, चौड़ाई 1719 mm है, ऊँचाई 1650 mm है और इसकी व्हीलबेस 2650 mm है। ग्राउंड क्लियरेंस 220 mm है, जो Renault Capture और Duster AWD से ऊँची है। होंडा एलिवेट में स्लीक हेडलैम्प्स, पारंपरिक हेडलाइट्स के स्थान पर LED DRL, प्रमुख फ्रंट बम्पर, स्किड प्लेट्स पिछे और आगे, काले पिलर, एक्टिव टर्न सिग्नल के साथ कार्यात्मक ORVM, रूफ रेल्स, बॉडी क्लैडिंग, काले पिलर, शार्क फिन एंटेना, पिछला स्पॉइलर, सनरूफ और एजी टेल लैंप्स हैं।
पीछे की तरफ इस कार में एंगुलर प्रोफाइल देखने को मिलता है जो इस कार को और आकर्षित बनती है। इस SUV के अंदर, बड़ी 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का समर्थन, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, आटोमेटिक क्लाइमेट कण्ट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, leather wrapped steering wheel और गियर नॉब और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसी सुविधाएं हैं।
Honda Elevate launched in India
Honda Elevate 5th जनरेशन Honda City सेडान के प्लेटफार्म पर आधारित है। Honda Elevate कॉम्पैक्ट SUV में नया 1.5 लीटर का इंजन दिया जायेगा जो 121 PS का पावर और 145 Nm का टार्क उत्पन्न करता है। Honda की यह नयी SUV 6 स्पीड गियरबॉक्स और CVT गियरबॉक्स के साथ में आती है।
इस नयी कॉम्पैक्ट SUV में हौंडा के कैमरा पर आधारित ADAS सिस्टम भी दिया गया है। इस ADAS सिस्टम में Collision Mitigation Braking System (CMBS), Lane Keeping Assist System (LKAS), Auto High-Beam, Road Departure Mitigation System, Adaptive Cruise Control, Lead Car Departure Notification और भी बहुत फीचर्स मिलते है। सेफ्टी फीचर्स में इसमें LaneWatch, Rear Seat Reminder, Vehicle Stability Assist, Hill Start Assist, और Emergency Stop Signal जैसे फीचर्स मिलते है।
Honda Elavate में UNR127 पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन भी दिया गया है। Honda की इस SUV में मजबूत Advanced Compatibility Engineering (ACE) बॉडी शेल मिलता है जो इस कार को अच्छी खासी सुरक्षा प्रदान करता है।
बाकि के फीचर्स की बात करे तो इसमें Smartwatch integration with Wear OS by Google, unauthorized access alert, High Speed Alert, Auto Crush Notification, car status, remote operations, share car location, Tyre Deflation Alert, Find My Car और भी बहुत सरे फीचर्स इसमें दिए गए है।
बहुत सरे leaked images के बाद KTM ने आखिरकार अपनी नयी 2023 Duke 200 को लॉन्च कर दिया है। नयी 2023 KTM Duke 200 में LED हेडलाइट दी गयी है जैसा की हमें Duke 250 और Duke 390 में देखने को मिलती है। 2023 KTM 200 Duke के फीचर्स में कोई भी बदलाव नहीं किये […]
Honda, जो अपनी रिलाएबल और फ्यूल-एफ्फिसिएंट टू-व्हीलर के लिए काफी मशहूर है, भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपनी नयी Activa इलेक्ट्रिक के साथ आने वाली है। यह स्कूटर 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो अर्बन राइडर्स को एक क्लीन, कनविनिएंट और ट्रेडिशनल पेट्रोल Activa का एक फेमिलियर अल्टरनेटिव देगी। Activa इलेक्ट्रिक […]
Bajaj ऑटो ने अपनी प्रसिद्ध बाइक Pulsar 150 का 2024 संस्करण लॉन्च किया है, जिसमें कई आधुनिक और उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं। Pulsar 150 भारतीय मोटरसाइकिल प्रेमियों के बीच एक लोकप्रिय मॉडल है और कंपनी ने इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए नए अपडेट्स और सुधार किए हैं। इस लेख में हम […]