Hero Passion Plus launched at Rs 76,301
ऑटो न्यूज़ मोटरसाइकिल

दमदार अवतार में फिर से आ गयी Hero Passion Plus, सिर्फ ₹20,000 में ले जाये घर

मोटरसाइकिल के मामले में Hero भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जो हर साल भारत में सबसे ज्यादा बाइक्स बेचने वाली कंपनी है। Hero Passion Plus को तीन साल पहले BS6 नॉर्म्स आने की वजह से बंद कर दिया गया था लेकिन अब इसे फिरसे लॉन्च कर दिया गया है।

Hero Passion Plus कंपनी की पांचवी बाइक है जिसमे 97.2 cc का इंजन दिया गया है जो 8 HP का पावर और 8.05 Nm का टार्क उत्पन्न करता है। Hero HF Deluxe और Splendor में भी यही इंजन दिया गया है। हीरो पैशन प्लस में दिया गया यह इंजन OBD-2 और E20 के साथ आता है। इस बाइक में अब i3S स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दी गयी है जिससे यह बाइक और भी बेहतर हो गयी है।

हीरो की पैशन प्रो बाइक में डबल क्रैडल फ्रेम चेसिस दिया गया है। इस बाइक में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे दो शॉक अब्सॉर्बर्स दिए गए है। इस बाइक में आगे और पीछे की तरफ 130 mm का ड्रम ब्रेक मिलता है और इसमें आगे और पीछे की तरफ 80/100-18 साइज के टायर्स दिए गए है। इस बाइक का वजन 115 किलोग्राम है।

2023 Hero Passion Plus भारत में 3 रंगो में उपलब्ध है। फीचर्स के मामले में इस बाइक में सेल्फ स्टार्ट, Digital Analogue डिस्प्ले और USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

Hero Passion Plus EMI options
Hero Passion Plus

2023 Hero Passion Plus की भारत में कीमत

2023 Hero Passion Plus की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹76,065 है जो हीरो की 100cc सेगमेंट की सबसे मंहंगी बाइक है। Hero Passion Plus का भारत में मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Honda Shine और Bajaj Platina के साथ में होगा।

2023 Hero Passion Plus EMI option

Hero Passion Plus की on-road करीब ₹84,000 तक होगी अगर आप Hero Passion Plus बाइक को EMI पर खरीदते है तो इसके लिए आपको कम से कम ₹20,000 का डाउन पेमेंट करना पड़ेगा जिसमे अगर आप 24 महीने की EMI किश्त लेते है तो 10% इंटरेस्ट के साथ आपको हर महीने ₹3783 रूपए का EMI भरना पड़ेगा।

Also see:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *