Contents
Hero HF Delux भारत की एक मशहूर एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक है जो हीरो कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बेचीं जाने वाली बाइक है। HF Delux हीरो की 20 Million sales club में भी शामिल है। अब कंपनी ने इस बाइक का 2023 Hero HF Delux को भारत में लॉन्च कर दिया है जो इसके ग्राहकों को एक अच्छा अनुभव प्रदान करेगी।
Also see:
2023 Hero HF Delux कुछ नए फीचर्स के साथ में अपने प्रतियोगीयो को कांटे की टक्कर देगी। Hero HF Delux का 2023 मॉडल नए कैनवास ब्लैक एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है। इस वैरिएंट में आपको all-black थीम देखने को मिलती है जिसमे headlamp cowl, engine, leg guard, fuel tank, exhaust pipe, alloy wheels और grab rails काले रंग में दिए गए है। इसके हैंडलबार, टेलीस्कोपिक फोर्क्स, और पीछे के सस्पेंशन को शाइनी क्रोम रंग में रखा गया है जिससे बाइक को अच्छा कंट्रास्ट मिलता है। इस बाइक के साइड पैनल पर 3D HF Deluxe एंब्लेम दिया गया जो काफी अट्रैक्टिव लगता है।
2023 HF Deluxe को स्पोर्टी स्ट्राइप्स ग्राफ़िक्स के साथ में भी लॉन्च किया गया है। यह स्पोर्टी ग्राफ़िक्स बाइक को एक आकर्षक लुक देते है। इस वैरिएंट में headlamp cowl, fuel tank, side panels और under-seat panels पर आपको ग्राफ़िक्स देखने को मिलता है। 2023 हीरो एच एफ डीलक्स में स्ट्राइप्स वाले वैरिएंट में 4 कलर ऑप्शन देखने को मिलते है Nexus Blue, Candy Blazing रेड, Heavy Grey with Black और Black with Sports Red।
नयी HF Deluxe में USB चार्जर भी दिया गया है। इस बाइक के Self और Self i3S वैरिएंट में अलॉय व्हील्स और tubeless tyre दिया गया है। इस बाइक में साइड स्टैंड इंडिकेटर और Toe गार्ड भी दिया गया है। Hero की इस बाइक के साथ 5 फ्री सर्विस और 5 साल तक की वारंटी भी दी जाती है।
Hero HF Deluxe का 2023 मॉडल 1965 mm लम्बा, 720 mm चौड़ा, और 1045 mm ऊँचा है। इस बाइक 1235 mm का व्हीलबेस और 805 mm की सीट हाइट मिलती है। ख़राब रास्तो पर चलने के लिए इस बाइक में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी दिया गया है। इस बाइक की राइड मो आरामदायक बनाने के लिए इसमें 733 mm लम्बी भी दी गयी है जिसपर 2 लोग आराम से बैठ सकते है और इस बाइक का वजन 112 किलोग्राम है जिससे यह हाई स्पीड पर भी रोड पकड़ कर चलती है।
Hero HF Deluxe के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किये गए है। यह मोटरसाइकिल 97.2 cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड OHC BS-VI (OBD-II compliant) फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो XSens Technology के साथ आता है। इस बाइक का इंजन 8.02 PS का पावर और 8.05 Nm का टार्क उत्पन्न करती है। इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Hero HF Deluxe 2023 model के Kick start वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत रु 60,760 है और इसके self start variant की कीमत रु 66,408 है।
Also see:
नयी 2024 Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत रु 1.85 लाख रूपए है और यह बाइक… Read More
क्रूजर बाइक सेगमेंट में हार्ले डैविडसन का खासा दबदबा है लेकिन हार्ले की बाइक्स काफी… Read More
UK की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी ट्राइंफ ने हाल ही में भारत के दिग्गज ट्व व्हीलर… Read More
TVS ने अपनी नयी हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है… Read More
Honda Motorcycle कंपनी ने अपनी नयी मोटरसाइकिल 2023 CD110 Dream Deluxe को भारत में लॉन्च… Read More
इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कम्पनिया ग्राहकों को रुझाने के लिए अफोर्डेबल किआमतो पर नए नए इलेक्ट्रिक… Read More